मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर/मड़वन। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाईपास पर पकड़ी पुल के समीप गुरुवार की रात बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार दादा-पोता को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पानापुर करियात थाने के शहबाजपुर निवासी 63 वर्षीय नरेश रजक और 24 वर्षीय नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों मृतक का आसपास में ही घर था। मेडिकल ओपी पुलिस ने मृतक नरेश रजक के भाई रामप्रसाद रजक के बयान पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रिश्तेदार बिनोद पासवान ने मेडिकल पुलिस को बताया दोनों मृतक शहर से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पकड़ी पुल के पास पिकअप ने बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दी। इसके बाद पिकअप लेकर चालक भाग गया।प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.