बेकाबू पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर
बलरामपुर, जून 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम अगया बुजुर्ग मजरे कुरकुटपुरवा निवासी मोहम्मद इसराईल ने बताया कि मेरा 19 वर्षीय बेटा शाहिद अपने रिश्तेदार अबुलैस पुत्र हसरत के साथ बाइक से शुक्लागंज से सामान लेकर घर लौट रहा था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जब दोनों ग्राम मुजहनी नौरंगडीह के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.