जौनपुर, मार्च 28 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। रामनवमी के मौके पर सुल्तानपुर बाजार में निकली शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काफिले में खड़ी एक बोलेरो पिकअप अचानक ढलान से पीछे की ओर लुढ़क गई, जिसकी चपेट में आकर 9 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार शाम सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान काफिले में शामिल एक बोलेरो पिकअप सड़क किनारे ऊंचाई पर खड़ी थी। तभी यात्रा में शामिल सुल्तानपुर निवासी नौ वर्षीय अर्पित जायसवाल पुत्र नन्हकू जायसवाल अचानक वाहन की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि खड़ी गाड़ी का गियर किसी बच्चे के छेड़ देने से वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क गया। वहीं यह भी चर्चा रही कि चालक ने हैंडब्रेक न...