कन्नौज, दिसम्बर 29 -- कन्नौज में नेशनल हाईवे पर रविवार रात बेकाबू डीसीएम रोड किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे डीसीएम चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को लेकर मृतक के साले ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फर्रूखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव रेगापुर निवासी ध्यानपाल सिंह 40 वर्षीय पुत्र शिवपाल सिंह रविवार की देररात डीसीएम में आलू लाद कर कानपुर मण्डी जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर पाल चौराहे के निकट पहुंचते ही डीसीएम अनियंत्रित होकर रोड पर खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे डीसीएम चालक ध्यानपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे च...