लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के मेन गेट के सामने गुरुवार शाम बेकाबू डीसीएम डिवाइडर से टकराकर नहर में लटक गई। हैदरगंज कैंपल रोड निवासी डीसीएम चालक चांद बाबू ने बताया कि डीसीएम का अचानक संतुलन बिगड़ गया। इससे तेज रफ्तार डीसीएम डिवाइडर से टकराकर नहर के किनारे रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में लटक गई। हादसे में चालक चांद बाबू घायल हो गया। पारा पुलिस ने लोगों की मदद से घायल चालक को वाहन से निकाला और अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीसीएम की गति काफी तेज थी। पुलिस ने क्रेन से डीसीएम को हटाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...