उन्नाव, मार्च 11 -- पुरवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दही मोहनलालगंज मार्ग स्थित बैगांव मोड के पास मंगलवार दोपहर स्टेयरिंग फेल होने से सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में कई सवारियां मामूली चोटिल हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से भाग निकले। मंगलवार दोपहर मौरावां से सवारी लेकर उन्नाव जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर दही मोहनलालगंज मार्ग पर बैगांव मोड के पास पलट गई। बस के पलटते ही मौजूद सवारियों में चीख पुकार मचने लगी। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे सभी यात्रियों सुरक्षित को बाहर निकाल लिया। उधर, हादसे में कई सवारी म...