मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के लोदिया के समीप बुधवार की रात बेकाबू डंपर से कुचलकर व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक हलीमपुर निवासी 28 वर्षीय संदेश कुमार का था। हादसा इतना भीषण था कि शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ के कारण आवाजाही बाधित हो गई। ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे थानेदार सुनील कुमार ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामले को लेकर मृतक के चाचा सत्येंद्र कुमार ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें लोदिया के समीप निर्माणाधीन फोरलेन में कार्यरत डंपर के चालक पर भतीजा संदेश कुमार को कुचलकर मार डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि संदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.