नोएडा, फरवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में बुधवार की रात तिगरी गोल चक्कर पर बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं, चालक डंपर लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के विजयनगर का रहने वाला आदेश शर्मा बुधवार को किसी काम से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आया था। वह रात के समय बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था। तिगरी गोल चक्कर पर एक बेकाबू डंपर ने आदेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में आदेश को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवक के परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.