कौशाम्बी, जनवरी 1 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद सरायअकिल थाने के नेवादा बाजार के समीप गुरुवार दोपहर बेकाबू डंपर ने स्कूटी सवार महिला डाकपाल को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव शिनाख्त कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरामुफ्ती थाने के लाल बिहारा की 22 वर्षीया दीपिका सिंह पुत्री पारसनाथ सरायअकिल क्षेत्र के बिगहरा गांव में सहायक शाखा डाकपाल के पद पर कार्यरत थी। गुरुवार को वह अपना कार्य समाप्त कर दोपहर के समय स्कूटी से घर वापस जा रही थी। इसी दौरान नेवादा बाजार के समीप पीछे से आ रही बेकाबू डंपर ने उसे कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.