बाराबंकी, अगस्त 8 -- घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया भर्ती बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन मासूमों समेत 13 लोग घायल हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- संजय सेतु पर बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंदा, मौतडंपर की टक्कर डंपर ने बाइक में मारी टक्कर: हैदरगढ़ संवाद के अनुसार जनपद अमेठी के थाना इन्हौना के मामुत सरांय मजरे चिलौली गांव निवासी अमित कुमार (23) की बहन अर्चना व भांजी प्रतीक्षा मां की पुण्यतिथि पर गांव आई थी। शनिवार की शाम अमित अपनी बहन व भांजी को बाइक से जनपद रायबरेली के थाना शिवगढ़ के पिण्डौली गांव स्थित उनके घर छोड़ने जा रहा था। पोखरा कस्बा पार करने के बाद सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस गंभीर रूप से घायल अर्चना व प्रतीक्षा ...