बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
गोंडा, अप्रैल 2 -- बछरावां,संवाददाता। कस्बे के एक मोहल्ले के रहने वाले बाइक सवार दंपति की बाइक में पीछे से बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक में पीछे बैठी महिला डंपर के टायर के नीचे आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पति भी मामूली रुप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। कस्बे के पटेल नगर कॉलोनी के रहने वाले रामसेवक अपनी 55 वर्षीय पत्नी रामकली के साथ गुरूवार की शाम करीब चार बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी बीच कस्बे में ही स्थिति बस स्टॉप के सामने लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत गिर पड़े। इसमें डंपर रामकली को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.