कौशाम्बी, फरवरी 27 -- पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ बाजार में शुक्रवार शाम बेकाबू डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री दोनों घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को उठाकर इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बूंदा गांव निवासी मुजम्मिल पुत्र छोटे मियां अपनी बेटी मुनीजा को लेने के लिए तिल्हापुर मोड़ स्थित स्कूल गए थे। बेटी को लेकर वह ई-रिक्शा से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तिल्हापुर मोड़ बाजार के समीप प्रयागराज की तरफ से आ रहे बेकाबू डंपर ने खड़ी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने भागकर घायलों को उठाया और इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिल...