मऊ, जून 15 -- पहसा, संवाददाता। मऊ से रसड़ा की तरफ जा रही 18 चक्का ट्रेलर ने शनिवार की रात्रि 12 बजे के लगभग अनियंत्रित होकर रतनपुरा बाजार में सड़क किनारे स्थित तीन पक्की दुकानों में टकरा गई। इस घटना में तीनों दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही उसमें रखे सामान भी नष्ट हो गए। दुकानदारों का कुल छह लाख रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं रविवार की सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली।बताया जाता है कि मऊ की तरफ से शनिवार की रात्रि लगभग 12 बजे तेज रफ्तार एक ट्रेलर रसड़ा की तरफ जा रही थी। रास्ते में रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित तीन दुकानों के अगले हिस्से को रौंदते हुए एक किराने की दुकान पर उसका अगला हिस्सा...