गंगापार, मई 7 -- प्रयागराज रीवा हाईवे के इरादतगंज चौराहे पर लगे सांकेतिक बोर्ड के पोल में बुधवार की देर रात एक बेकाबू ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पोल सहित बोर्ड भी सड़क के ऊपर लटक गया। गनीमत रही कि रात थी नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज स्थित हाईवे के चौराहे के ऊपर प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से एक बड़ा सांकेतिक बोर्ड लगाया गया था। बुधवार की रात एक बेकाबू ट्रेलर जो घूरपुर की ओर से शहर की ओर जा रहा था इरादतगंज चौराहे को पार करते ही बेकाबू हो गया और डिवाइडर के बीच लगे बोर्ड के पोल में जाकर टकरा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...