मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी फोरलेन पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने एक स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। इस घटना में स्कॉर्पियो में सवार एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल दरभंगा के रहने वाले बताए जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो बाजार समिति की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक बोचहां की ओर से आ रहा था। इसी बीच अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। इस घटना में स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...