मुजफ्फरपुर, मई 23 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुढ़नी थाना क्षेत्र के एनएच 22 स्थित बलिया ओवरब्रिज पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इसमें पश्चिम चंपारण जिले के विकास कुमार (26) व संतोष कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों फाइनेंसकर्मी थे। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में फंसकर बाइक सहित दोनों युवक 50 मीटर तक घसीटते चले गए। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। इस दौरान एनएच पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से जाम हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। बताया जाता है कि दोनों युवक पटना स्थित गौरीचक में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान बलिया ओवरब्रिज पर ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटती देख ट्रक छ...