बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, चाचा-भतीजे की मौत
झांसी, मई 15 -- झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई l पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गोपालपुरा भेंवरा निवासी वीरपाल अहिरवार एवं सुमित बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सुल्तानपुर से मोंठ की ओर जाने वाले ओवरब्रिज के पास हाईवे पर चढ़े, तभी झांसी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे गिट्टी से भरे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। बाइक ट्रक के अगले पहिए में फंस गई और ट्रक दोनों को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस एवं हाईवे एंबुलेंस 1033 को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिरगांव थाना पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.