औरैया, सितम्बर 8 -- किशनी रोड पर नगला टेढ़ी गांव के पास मंगलवार को बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में निजी स्कूल के शिक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना से प्राथमिक इलाज के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ऐरवा टीकुर निवासी शरद उर्फ रंजी पोरवाल ऐरवाकटरा के एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। मंगलवार को वह किसी काम से बिधूना स्थित सेंट्रल बैंक आए थे। काम निपटाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। नगला टेढ़ी गांव के पास सामने से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शरद बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।शरद की बाइक को टक्...