उरई, मार्च 11 -- उरई। शहर की राठ रोड ओवरब्रिज के पास मंगलवार देर शाम को तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर मानसिक रोगी महिला की मौत हो गई जो घर से निकलकर राठ रोड ओवरब्रिज के पास पहुंच गई थी और उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डकोर कस्बा निवासी 45 वर्षीय ममता पत्नी हरिश्चंद्र पांचाल लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार थी। मंगलवार को वह घर से निकल आई और राठ रोड ओवरब्रिज के पास पहुंच गई। मंगलवार देर शाम वह एक ट्रक की चपेट में आ गई। और पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पति हरिश्चंद्र व अन्य परिजन पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। महिला की मौत से उसके पुत्र अमित का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने मौके पर उप निरीक्षक को भेजकर शव का पंचनामा भरवाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.