उन्नाव, जून 13 -- औरास, संवाददाता। थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित लोधाटीकुर गांव के पास शनिवार दोपहर आलू लदा ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक्सप्रेस-वे पर आलू बिखर जाने से यातायात आधा घंटा प्रभावित रहा।इटावा के बरालोकपुर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय चालक अंकित कुमार पुत्र मनोज कुमार व 35 वर्षीय साथी खलासी विनय यादव इटावा से ट्रक में आलू लादकर लखनऊ जा रहे थे। यह भी पढ़ें- फोरलेन हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, ट्रक चालक घायल, कार क्षतिग्रस्त शनिवार दोपहर को औरास थाना के लोधाटीकुर गांव के पास ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में च...