सोनभद्र, मई 4 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के बिसघरवा टोले में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सोमवार की दोपहर एक बेकाबू ट्रक सड़क के किनारे स्थित घर में घुस गया। इससे घर में मौजूद तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के बिसघरवा टोले में सोमवार की दोपहर बभनी की तरफ से आ रहा एक ट्रक चालक डीजल भरवाने के बाद सड़क के किनारे खड़ा कर ट्रक चालक लघुशंका करने के लिए चला गया। इसी दौरान धीरे-धीरे ट्रक आगे बढ़ने लगा और सड़क के किनारे स्थित एक घर में घुस गया। इससे घर में मौजूद 65 वर्षीय सहदेव प्रसाद पुत्र हरदयाल, 45 वर्षीया चंपा देवी पत्नी रामाश्रय और 4 वर्षीय विशाल पुत्र रामाश्रय घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती करा...