बेकाबू ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत
नोएडा, मई 29 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। एलजी चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से पटना बिहार की रहने वाली चांदनी गुप्ता नॉलेज पार्क के एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। वह सेक्टर अल्फा वन में किराये के मकान में रहती थी। शुक्रवार की दोपहर छात्रा चांदनी गुप्ता कॉलेज से परीक्षा देकर बाइक पर अपने एक साथी चंदन बर्नवाल के साथ घर आ रही थी। यह भी पढ़ें- सड़क पर पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार पार्सल ट्रक ने कुचला जब यह एलजी गोल चक्कर के समीप पहुंचे तो एक बेकाबू ट्रक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.