प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- लालगंज (प्रतागपढ़), हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर राख ढोने वाले बेकाबू टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी और चाय-नाश्ते की दुकान में घुस गया। घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें से रायबरेली एम्स पहुंचने पर एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।रायबरेली स्थित सलोन कोतवाली के पास गोपालपुर (अनंतपुर) चौराहा पर गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे करीब राख ढोने वाला टैंकर बेकाबू हो गया। बेकाबू टैंकर लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग किनारे बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारते हुए टीनशेड वाली चाय-नाश्ते की दुकान में घुस गया। टैंकर के बेकाबू होते ही कुछ लोग शोर मचाते हुए भागे। यह देख दुकान पर बैठे लोग भी कूदकर भाग निकले। घटना में दुकान पर बैठे लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन बाइक सवार रायबरेली जनपद के नयापुर...