बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर चौराहे के पास एक तेज़ रफ़्तार और लापरवाह टेम्पो चालक ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​ग्राम भोजपुर संतरी के रहने वाले अभिषेक तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 27 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे उनके पिता सुशील कुमार तिवारी भोजपुर चौराहे से पैदल घर लौट रहे थे। तभी विस्कोहर की तरफ से आ रहे एक टेम्पो ने ई-रिक्शा को ओवरटेक करने के चक्कर में उनके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता के पैर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए बलरामपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने और घर लौटने के बाद पीड़ित परिवार ने मामले ...