गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। राजीव चौक के पास सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। कैंटर का पिछला पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सेक्टर-38 निवासी 56 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। चश्मदीदों ने बताया कि पवन कुमार अपनी स्कूटी से हीरो होंडा चौक की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही वह राजीव चौक के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित कैंटर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। पवन कुमार सड़क पर गिर पड़े और कैंटर के नीचे आ गए।हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। चालक कैंटर को बीच सड़क पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.