बेकाबू कार पोल से टकराई, चालक की मौत
वाराणसी, जुलाई 29 -- शिवपुर (वाराणसी)। तरना ओवरब्रिज पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बाबतपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर लगे हाईमास्ट के पोल से टकरा कर पलट गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही थी, उसी समय मृतक के मोबाइल पर उसकी मां का फोन आने से पता चला कि वह लक्ष्मणपुर निवासी 35 वर्षीय नवीन कुमार सिंह है। दुर्घटनाग्रस्त कार को ओवरब्रिज से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस को दिल्ली नंबर की इस कार से बीयर की दो बोतलें बरामद हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.