कन्नौज, अप्रैल 20 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम बेकाबू कार ने वृद्धा को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर ठकुरन के निकट नेशनल हाइवे का है। यहां रविवार की शाम करीब छह क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी 75 वर्षीय सुखरानी पत्नी स्वर्गीय गंगा प्रसाद रोड पर कर रही थी। तभी उधर से तेज गति में आ रही बेकाबू कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...