मेरठ, जून 27 -- ब्रह्मपुरी क्षेत्र के हरी नगर में तेज रफ्तार कार ने एक मासूम बच्ची को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के बाद बच्ची खून से लथपथ होकर सड़क पर बेहोश हो गई। लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। हरी नगर निवासी पीड़ित इरशाद ने बताया कि 24 जून की शाम उनकी बेटी जोया नब्बू वाली गली के सामने चश्मे की दुकान के पास से गुजर रही थी। आरोप है कि इस दौरान एक कार चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई और उसके सिर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश काम्बोज ने बताया कि पीड़ित के पिता ने चालक वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...