मुजफ्फरपुर, जून 8 -- ​मुजफ्फरपुर। मधौल बाइपास स्थित डुमरी फोरलेन पर निजी स्कूल के पास सोमवार की सुबह एक बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही बुजुर्ग सड़क की दूसरी ओर फेंका गए। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान डुमरी निवासी ज्योति शाह (68) के रूप में की गई है। वह गैस वेल्डिंग का काम करते थे। घटना के बाद जबतक स्थानीय लोग जुटते आरोपी कार चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। थानेदार नवलेश आजाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- सोनपुर में कार के धक्के से मजदूर की गई जान शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से जख्मी मजदूर की इलाज के दौरान मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...