नई दिल्ली, जनवरी 21 -- नई दिल्ली, का. सं.। जामिया नगर इलाके में एक बेकाबू कार ने मां के साथ स्टेशनरी की दुकान पर जा रही बच्ची को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा 18 जनवरी की शाम करीब 3:45 बजे बटला हाउस की 20 फुटा रोड पर ट्रांसफॉर्मर के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया, लेकिन अस्पताल ले जाने का बहाना बनाकर वह मौके से फरार हो गया। बच्ची असफिया रहमान को ई-रिक्शा से होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बच्ची की मां नसीमा खातून की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...