गुड़गांव, मई 16 -- सोहना,नरेश कुमार। शहर के दमदमा चैक पर बेकाबू गाड़ी ट्रैफिक बूथ के साथ खड़े पेड़ को तोड़ते हुए गन्ने के जूस की मशीन समेत दो गाड़ियां और तीन बाइक को टक्कर करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। बूथ के अंदर दोपहर का खाना खा रहे पांच ट्रैफिक पुलिस कर्मी समेत जूस बेचने वाला और कार सवार एक ही परिवार के चार लोग बाल-बाल बच गए। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे गुरुग्राम की तरह से आ रही गाड़ी दमदमा चौक की बत्ती को तोड़ते हुए सड़क किनारे बना पुलिस बूथ के साथ खड़ा पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की इतनी तेज गति थी कि बूथ सामने खड़ी पुलिस कर्मी की गाड़ी भी छह फीट दूर पीछे चली गई। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर, खड़ी JCB से टकराई तेज रफ्तार कार; 1 की दर्दनाक मौत, 3 की हालत गंभीर सामने लगी गन्ना जूस की मशीन उखाड़ फेंका। बूथ के पास खड़ी पुलिस कर्मियों की तीन बा...