बेकाबू कार डिवाइडर से भिड़ी, चालक गंभीर
गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार दिल्ली की ओर से गुरुग्राम की तरफ आ रही थी। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। जैसे ही गाड़ी द्वारका एक्सप्रेसवे के एक मोड़ पर पहुंची, चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। तेज गति होने के कारण कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके की आवाज सुनकर दूर-दूर से लोग जमा हो गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया।कार में फंसे चालक को बचायाहादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.