उन्नाव, मई 30 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरियावर गांव के रहने वाले राजेश पुत्र देशराज अपने भाई कैलाश व गांव के ही ललित पुत्र राम विलास के साथ कार से लखनऊ से आगरा की तरफ लौट रहे थे। गुरुवार देर रात बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थिति जोगीकोट गांव के निकट किसी तरह ओवरटेक लाइन पर पहुंचकर कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे की सूचना पर यूपीडा टीम ने तीनों घायल को बांगरमऊ सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख घायलों को रेफर कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...