प्रयागराज, मई 27 -- हनुमानगंज‌‌, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर सराय‌इनायत थानाक्षेत्र के बीकापुर गांव के सामने बुधवार शाम शहर की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। हादसे में चालक समेत कार सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में हंडिया थानाक्षेत्र के सियाडीह गांव निवासी पवन कुमार और नीरज कुमार यादव एक अन्य साथी के साथ शहर जा रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर बीकापुर गांव निवासी राम शिखर यादव के घर में घुस गई। संयोगवश उस समय लोग घर में मौजूद नहीं थे। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कोटवा एट बनी भेजा गया, जहां दो की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को थाने ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...