बलरामपुर, मई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर कला में तेज रफ्तार कार ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक शादी समारोह से भोजन कर अपने घर लौट रहा था। ​पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम शंकरपुर कलां निवासी बुद्धनाथ गौतम (35) पुत्र गोली आठ मई की रात करीब 8:40 बजे गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से वापस लौटते समय गांव के मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ। बताया गया कि बढ़नी की ओर से आ रही लाल रंग की मारुति ब्रेज़ा कार के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए रामप्रताप यादव के घर के सामने बुद्धनाथ को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसक...