प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- कुंडा, संवाददाता। घर से चामुंडा धाम दर्शन करने जा रहे लोगों को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से मेडिकल कालेज भेजा। मेडिकल कॉलेज में भी युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने स्वरुपरानी प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन देर शाम शव लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया। बाघराय थाना क्षेत्र के तारापुर कंदई गांव निवासी कल्पनाथ का 55 वर्षीय बेटा त्रिलोक नाथ गांव के ही मूलचन्द्र के 44 वर्षीय बेटे मनोज कुमार पांडेय और अतुल की सात वर्षीय बेटी चांदनी के साथ रविवार को दोपहर में बाइक से मां चामुंडा धाम दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही वह लोग लालगोपालगंज-जेठवारा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.