कौशाम्बी, मार्च 28 -- पिपरी थाने के नईम मियां का पूरा के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका दायां पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में भर्ती कराया। चरवा थाने के मेडुवापर मजरा फरीदपुर गांव निवासी शुभम पुत्र अशोक कुमार शनिवार दोपहर घरेलू सामान खरीदने के लिए बाइक से मनौरी बाजार जा रहा था। वह पिपरी के नईम मियां का पूरा के पास पहुंचा। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शुभम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घ...