बांदा, जून 26 -- बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गायत्री नगर निवासी सुरेंद्र कुमार साहू अपनी पत्नी वंदना साहू को उनके कार्यस्थल से स्कूटी पर लेकर घर लौट रहे थे। 24 जून को दोपहर करीब 3:30 बजे गुरेह पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही डिजायर कार ने लापरवाही और तेज गति से स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए तथा स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- स्कूटी की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया कि एक्स-रे में उनके बाएं हाथ की कोहनी में फ्रैक्चर पाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। उनकी तहरीर प...