बेकाबू कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत
कौशाम्बी, जून 20 -- सैनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव के समीप शनिवार सुबह बेकाबू कंटेनर ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक छात्र तो दूसरा एंबुलेंस कर्मी था। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। सैनी के चक बख्तियारा गांव का 22 वर्षीय विवेक द्विवेदी पुत्र अनूप द्विवेदी गुरुकुल महाविद्यालय सैनी में शास्त्री प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार की सुबह वह महेवाघाट के टिकरा निवासी अपने 24 वर्षीय दोस्त रमेश निषाद पुत्र अमृत लाल निषाद के साथ किसी काम से मूरतगंज गया था। रमेश एनएचएआई की एंबुलेंस सेवा में काम करता था। जबकि, उसका चचेरा भाई विजय गुरुकुल महाविद्यालय सैनी में लिपिक के पद पर तैनात है। दोनों भाई महाविद्यालय परिसर में ही रहते थे। मूरतगंज से वापस लौटते वक्त पहाड़पुर कोदन के समीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.