सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- बोखड़ा। बोखड़ा थाना क्षेत्र के चकौती चिमनी के समीप रविवार को चकौती-महीसौथा मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में टेंपू में सवार एक 5 वर्षीय बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो तेज गति से जा रही थी, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित टेंपू पहले सड़क किनारे चल रहे एक बच्चे और एक बुजुर्ग को ठोकर मारते हुए पलट गई। टेंपू पलटते ही उसमें सवार सभी यात्री घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोखड़ा लाया गया। यहां डॉ. संतोष ...