महाराजगंज, अप्रैल 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में स्थित एक बेकर्स की दुकान में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और इस भीषण आग में पल भर में सबकुछ जलकर खाक हो गया। इस घटना में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस व लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड पर स्थित मां वैष्णो एंड गिफ्ट कार्नर की दुकान में कुछ लोगों ने धुआं उठते देखा। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई। दुकान के मालिक सन्नी गुप्ता के अनुसार हादसे में दुकान की सजावट, गिफ्ट के सामान समेत अन्य सामानों का नुकसान हुआ है, जिसका आंकलन किया जा ...