अल्मोड़ा, मई 8 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। सीडीओ रामजीशरण शर्मा ने अनुगूंज परियोजना के संबंध में बैठक ली। बैठक में पांच दिवसीय बेकरी प्रशिक्षण को लेकर चर्चा हुई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण का लाभ महिला समूह सदस्यों को दिलाने के निर्देश दिए। बताया गया कि प्रशिक्षण के लिए राज्य के केवल छह ब्लॉकों का चयन किया गया है, जिनमें अल्मोड़ा जिले का हवालबाग भी शामिल है। प्रशिक्षण 19 से 23 मई तक संचालित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...