लखनऊ, मई 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आईआईएम रोड पर मंगलवार को ग्लोब बेकर्स एंड कैफे से उठती आग की लपटें और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते किसी तरह का बडा हादसा नहीं हुआ। दमकल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। मंगलवार सुबह आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बक्शी तालाब से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दमकल वाहन संख्या 3705 पलक झपकते मौके के लिए रवाना हो गई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि यह आग आईआईएम रोड स्थित ग्लोब बेकर्स एंड कैफे में लगी है, जिसके मालिक अमान अनीस हैं। आग की भयावहता को देखते हुए फायर स्टेशन चौक से भी एक अतिरिक्त दमकल वाहन तुरंत बुलाया गया। दोनों दलों ने मिलकर मोर्चा संभाला और आग को और फैलने से पहले ही काबू में कर लिया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ और तत्प...