बहराइच, अप्रैल 3 -- तेजवापुर, संवाददाता। हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौराहे स्थित गोपाल बेकरी की दुकान में गुरुवार रात करीब 12 : 45 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण हाई वोल्टेज बताया जा रहा है। घटना में दुकान के अंदर रखे दो फ्रीजर समेत 20 पेटी सामान जल गया है। पीड़ित दुकानदार सोनू मौर्या ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12:45 पर अचानक हाई-लो वोल्टेज बिजली बढ़ गया,जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग लग गई। जिसमें दो फ्रीजर समेत 20 पेटी सामान जल गया है। करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। दुकानदार ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में अक्सर हाई-लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.