पटना, फरवरी 11 -- बेऊर थाने में तैनात महिला दारोगा रजनीगंधा को बुधवार को एसपी ने निलंबित कर दिया। पकड़े गए शराबी को थाने से छोड़ने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। पटना पश्चिमी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भानु प्रताप सिंह ने महिला दारोगा पर निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में पकड़े गए व्यक्ति को नियमों के तहत थाने लाया गया था, लेकिन बाद में उसे बिना उचित कार्रवाई के पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। जब बेऊर थानेदार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारी इससे अगवत कराया। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने महिला दारोगा को निलंबित कर दिया। पूरे मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...