पटना, मार्च 22 -- चैती छठ महापर्व को लेकर बेऊर जेल में उल्लास का माहौल है। जेल में इस बार 12 महिला सहित कुल 22 कैदी चैती छठ व्रत कर रहे हैं। उनके अर्ध्य देने के लिए कारा स्थित तालाब को आकर्षक रूप से सजाया गया है। जेल अधिकारियों ने छठ व्रतियों को नए वस्त्र और पूजन सामग्री उपलब्ध करवाई है। सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण पर्व के समापन के लिए उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक एवं अन्य कर्मियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। बेऊर जेल में बंद कैदी हर वर्ष छठ व्रत रखते हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की जाती है। इस बार भी 12 महिला कैदी रंजू देवी, जूली देवी, मीना देवी, डॉली देवी, वंदना देवी, गीता देवी, देवन्ती देवी, गीता देवी, दुर्गा देवी, पार्वती देवी, रूबी देवी व एक ट्रांसजेन्डर महिला के अलावा पुरूष कैदी अखिलेश साह, अखिलेश यादव, मिथलेश कुमार...