नई दिल्ली, फरवरी 12 -- पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अभी जेल में ही रहेंगे। कोर्ट से उन्हें आज गुरुवार को भी राहत नहीं मिली। सासंद को नए मामलों में कस्टडी में ले लिया। बुद्धा कॉलोनी तथा 2017 और 2019 में के कोतवाली थाने में दर्ज मामलों को पुलिस ने खोल दिया है। कोर्ट ने इन मामलों में भी कस्टडी कर दिया है। अब उन्हें सभी केस में बेल लेना पड़ेगा। शुक्रवार को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में पुलिस ने 6 फरवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी पर बिहार में जमकर सिसायत हुई। हालांकि इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई लेकिन गिरफ्तारी के दौरान हंगामा और पुलिस कर्मियों के काम में बाधा डालने के केस में न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। जानकारी अनुसार अब तीन मामलों में पप्पू यादव को बेल लेना जरूरी है। ...