प्रयागराज, जनवरी 12 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बेइज्जती का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने ही दोस्त की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। फूलपुर क्षेत्र में तीन दिन पहले नहर किनारे मिले दीपक यादव के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हत्यारोपी सौरभ यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। फूलपुर थानाक्षेत्र के ग्राम परासिनपुर स्थित नहर के पास दस जनवरी को 27 वर्षीय दीपक यादव उर्फ गुड्डू का शव पाया गया था। मृतक के पिता छोटेलाल यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक की गांव के रहने वाले सौरभ यादव से दोस्ती थी। कुछ दिन पहले फूलपुर कस्बे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान दीपक ने सौरभ के साथ मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.