नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए बनाए गए कानून में संशोधन को लेकर सात सदस्यीय कमेटी को श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित पैनल के साथ नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में कानून की कुछ धाराओं को लेकर उठी चिंताओं और आपसी सहमति से समाधान निकालने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेअदबी के दोषियों के लिए उम्रकैद और भारी जुर्माने का प्रावधान कानून का मुख्य आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित संशोधनों पर विचार करते समय कानून की मूल भावना और उद्देश्य से समझौता नहीं किया जाएगा।संशोधनों पर बनेगी सहमति मुख्यमंत्री ने कमेटी को निर्देश दिया कि वह कानून की संबंधित धाराओं की समीक्षा करे और श्री अकाल तख्त साहिब के पैनल के सुझ...