कोडरमा, अप्रैल 27 -- चंदवारा। चंदवारा प्रखंड की बेंदी पंचायत के ग्राम बेलारो में करीब डेढ़ साल से सोलर जलमीनार खराब है। इसके कारण उक्त गांव में रहने वाले करीब 16 मुंडा जनजाति परिवार के समक्ष पेयजल की समस्या हो गई है। बता दें कि उक्त जलमीनार का निर्माण वर्ष 2018-19 में किया गया है। इसके तहत डीप बोरिंग हुई थी। इसके उसके कुछ साल के बाद हीं यह खराब हो गया, जिसके कारण गर्मी में यहां के लोगों को पेयजल की समस्या हो गई है। उक्त गांव में मनरेगा के तहत एक कूप का निर्माण किया गया है, जो लोगों के लिए कुछ हद तक राहत पहुंचा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त जलमीनार को शीघ्र ठीक कराने का प्रयास किया जाये, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...